Indian News : मुंबई | बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान के जन्मदिन के मौके पर एक ग्रैंड पार्टी रखी गई थी, जिसमें बी टाउन के सितारों ने पहुंचकर समा बांध दिया। सलमान को जन्मदिन पर सरप्राइज करने के लिए बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे, जहां दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिली। इसके अलावा संगीता बिजलानी भी पार्टी में नजर आईं। वहीं, सलमान ने मीडिया के साथ भी केक काटा।

पार्टी में शाहरुख खान लेट से पहुंचे लेकिन उनकी एंट्री एकदम ग्रैंड रही, जिसका वीडियो सोशल वीडियो पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख खान कार से उतरते नजर आ रहे हैं। वहीं, शाहरुख खान ने गले लगाकर दबंग खान को जन्मदिन की बधाई दी। दोनों की साथ में तस्वीरें भी सामने आई हैं। शाहरुख और सलमान ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं।

बता दें कि अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा की बेटी आयत शर्मा ने भी अपने मामा सलमान खान के साथ अपना जन्मदिन मनाया। सलमान खान और उनकी भांजी का जन्मदिन एक ही दिन होता है। आयुष और अर्पिता की बेटी तीन साल की हो गई है।

@indiannewsmpcg

Indian News

You cannot copy content of this page