Indian News

Mujra Party: पुलिस अपराध पर लगाम लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है पर क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन कहीं न कहीं आपराधिक घटनाएं घट रही हैं। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के शमशाबाद में पुलिस ने मुजरा पार्टी में शामिल 52 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह पार्टी बीती रात एक फार्म हाउस में चल रही थी। इसमें चार किन्नरों को भी बुलाया गया था।

शमशाबाद पुलिस को सूचना मिली थी सलीम फार्म हाउस में मुजरा पार्टी चल रही है, जिसका आयोजन बाबा खान नाम के शख्स ने किया था। उसी ने किन्नरों को बुलाया था। इसी सूचना के आधार पुलिस टीम ने रेड मारी और 52 लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही चार चाकू, हुक्का और 49 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।




नोएडा में मुजरा पार्टी का भंडाफोड़

इससे पहले साल की शुरुआत में ग्रेटर नोएडा में मुजरा पार्टी का भंडाफोड़ हुआ था। हैरानी वाली बात ये है कि यह पार्टी उस वक्त की जा रही थी जब दिल्ली-एनसीआर में कोविड संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा था। नाइट कर्फ्यू समेत तमाम पाबंदियां के बीच ग्रेटर नोएडा के थाना beta-2 में पुलिस ने देर रात एक होटल पर छापा मारा था। इस जगह मुजरा पार्टी चल रही थी। पुलिस ने मौके से 5 महिलाओं समेत 36 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें एक विदेशी महिला भी थी।

You cannot copy content of this page