Indian News : राजनांदगांव। दंतेवाड़ा जिला से प्रारंभ BJP द्वारा निकाली गई परिवर्तन यात्रा आज 16 सितंबर को डोंगरगांव विधानसभा की सीमा में प्रवेश किया। वहा आम सभा करने के बाद परिवर्तन यात्रा राजनांदगांव विधानसभा में प्रवेश करेगा। परिवर्तन यात्रा के रोड शो में शामिल होने भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह गर्मजोशी के साथ बाजे-गाजे और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बसंतपुर चौक से निकलेंगे |
इस दौरान भाजपा के उत्तर मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह द्वारा फूल मालाओं के साथ परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इस संबंध में भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह ने बताया कि BJP सत्ता परिवर्तन का शंखनाद करते हुए समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर यात्रा पर निकली है उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि परिवर्तन यात्रा से प्रदेश में परिवर्तन अवश्य होगा।
Read More : स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयुष्मान कार्ड को लेकर चलाया जा रहा है अभियान |
राजनांदगांव के कृषि उपज मंडी प्रांगण में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत उपस्थित रहेंगे, यात्रा के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, सांसद संतोष पांडे, प्रदेश भाजपा महामंत्री शिवरतन शर्मा, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा का आगमन होगा |
@indiannewsmpcg
Indian News
7415984153
