Indian News : खंडवा | असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना बोले, कांग्रेस के शासनकाल में मध्य प्रदेश बीमारू राज्य था। कांग्रेस को वोट देना मतलब फिर से बीमारू बनना है। बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा आज खंडवा जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर पहुंचे।

Loading poll ...

जहां शर्मा ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए तथा पूजा–अर्चना की। इसके बाद हिमंत ने मांधाता से बीजेपी उम्मीदवार नारायण पटेल के लिए रोड शो किया, जिसमें बड़ी संख्या में बीजेपी के आला नेता तथा कार्यकर्ता शामिल हुए। रोड शो के दौरान मीडिया से बात करते हुए हिमंत बिश्व शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि आप सब लोग जानते है, कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के शासन काल में एक बीमारू प्रदेश था, लेकिन आज मध्यप्रदेश देश के अग्रणी प्रदेश में है और आगे भी भाजपा लेकर जायेगी, तो बीजेपी को वोट देना ही सही है। कांग्रेस को वोट देना मतलब फिर बीमारू बनना।

Read More >>>> केंद्रीय गृह मंत्री एक बार फिर Chhattisgarh दौरे पर |

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page