Indian News : अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक कोचिंग में पढ़ने वाली पटना जिले की नाबालिग लड़की से तीन लोगों ने बुधवार को गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने गैंगरेप के आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं एक व्यक्ति फरार है। गैंगरेप में गिरफ्तार दोनों आरोपी नाबालिग हैं। वहीं फरार व्यक्ति बालिग बताया जाता है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। 

बताया गया है कि सीमावर्ती पटना जिले की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा कोचिंग में पढ़ाई करने के लिए अरवल आती थी। इसी दौरान उसी कोचिंग के 2 छात्र उसके पीछे लग गए। छात्रा पढ़ाई के बाद ऑटो से अपने घर लौट रही थी, तभी दोनों लड़के उसके ऑटो में बैठ गए और उसे बहला-फुसलाकर ऑटो से उतार लिया। इसके बाद दोनों लड़के एक तीसरे व्यक्ति की मदद से उसे नहर किनारे सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

जब देर रात लड़की अपने घर नहीं पहुंची तो पीड़ित लड़की के परिजनों के द्वारा नगर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया। इसके बाद पीड़ित लड़की जैसे ही अपने घर पहुंची तो परिवार वालों को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़ित लड़की के बयान पर नगर थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।

You cannot copy content of this page