Indian News : छपरा | पूर्व मध्य रेलवे के बरौनी स्टेशन पर नये लूप लाइन के कमीश्निंग कार्य हेतु 02 से 05 दिसम्बर, 2022 तक प्री-नॉन इंटरलॉक कार्य एवं 06 से 08 दिसम्बर, 2022 तक नॉन इंटरलॉक कार्य हेतु ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, नियंत्रण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन तथा मार्ग परिवर्तन निम्नवत् किया जायेगा। यह जानकरी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी पंकज कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया। इससे छपरा से होकर चलाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इंटरलॉकिंग कार्य अवधि समाप्त होने के बाद सभी ट्रेन पूर्ववत संचालित होने लगेंगी

निरस्तीकरणः

– बरौनी से 03 से 08 दिसम्बर, 2022 तक चलने वाली 15231 बरौनी-गोंडिया एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

– गोंडिया से 04 से 09 दिसम्बर, 2022 तक चलने वाली 15232 गोंडिया-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

– बरौनी से 04 से 08 दिसम्बर, 2022 तक चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

– नई दिल्ली से 05 से 09 दिसम्बर, 2022 तक चलने वाली 02565 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

गाड़ियों का नियंत्रणः

– बलिया से 05 दिसम्बर, 2022 को चलने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस छपरा-बरौनी के मध्य 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

शार्ट टर्मिनेशनः

– ग्वालियर से 06 एवं 07 दिसम्बर, 2022 को चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस छपरा में यात्रा समाप्त करेगी।

– बान्द्रा टर्मिनस से 03 से 05 दिसम्बर, 2022 तक चलने वाली 19037 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर में यात्रा समाप्त करेगी।

शार्ट ओरिजिनेशनः

– बरौनी 07 एवं 08 दिसम्बर, 2022 को चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस छपरा से चलायी जायेगी।

– बरौनी 06 से 08 दिसम्बर, 2022 तक चलने वाली 19038 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से चलायी जायेगी।

मार्ग परिवर्तनः

– सियालदह से 06 से 08 दिसम्बर, 2022 तक चलने वाली 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मोकामा-पटना जं.-पाटलीपुत्र-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।

– बलिया से 06 से 08 दिसम्बर, 2022 तक चलने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-पाटलीपुत्र-पटना जं.-मोकामा के रास्ते चलायी जायेगी।

@indiannewsmpcg
Indian News

You cannot copy content of this page