Indian News : जशपुर। भाजपा ने पार्टी के खिलाफ बगावत करने वालों पर कार्रवाई की है | पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने पर जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा और मंडल अध्यक्ष मनोरा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है |
इस संबंध में बीजेपी प्रदेश कार्यालय से आदेश जारी हुआ है | जारी आदेश के मुताबिक, प्रदीप दीवान जिला उपाध्यक्ष अजा मोर्चा और मनोज भगत मंडल अध्यक्ष मनोरा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने विधानसभा चुनाव के दौरान जशपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ने के कारण बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है |
Read More >>>> भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट, इस कारण हुआ विवाद | Chhattisgarh
@indiannewsmpcg
Indian News
7415984153
