Indian News : जबलपुर। मध्यप्रदेश की जबलपुर की पश्चिम विधानसभा सीट प्रदेश में कांटे की टक्कर वाली चुनिंदा सीटों में शामिल है जहां भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच तल्खी भी दिखने लगी है, देर रात यहां ऐसा ही हुआ जहां भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने सामने हो गए। घटना हाथीताल रेलवे क्रॉसिंग के पास की है जहां भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह एक नुक्कड सभा कर रहे थे।  

Loading poll ...

पुलिस के मुताबिक यहां भाजपा की महिला कार्यकर्ता घरों में झंडे लगा रहीं थीं जिसका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए उनसे झंडे लगाने की अनुमति मांगनी शुरू कर दी। उधर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बदसलूकी का आरोप लगाया। देखते ही देखते यहां कांग्रेस भाजपा के कार्यकर्ता आमने सामने हो गए जिनमें विवाद भी हुआ।

<<<<>>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े<<<<<<<

हंगामा बढ़ने पर गोरखपुर थाना पुलिस सहित भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी तरुण भनोत के भाई गौरव भनोत भी मौके पर पहुंच गए। भाजपा की महिला कार्यकर्ता ने मामले की शिकायत गोरखपुर थाने में की है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच के बाद वैधानिक कार्यवाही करने की बात कह रहे हैं।

Read More >>>> लड़के ने लड़की को बैठाया पेट्रोल की टंकी पर, रायपुर पुलिस ने काटा चालान |

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page