Indian News : ग्वालियर। मध्यप्रदेश में 230 सीटों पर सफलतापूर्वक मतदान हो चुके हैं। अब इंतजार है तो 3 दिसंबर का, इसी दिन ये साफ हो जाएगा की सत्ता किस पार्टी के हाथों जानी है। इस बार हुए विधानसभा चुनाव में सारी पार्टियों ने जी-जान लगाकर मेहनत की है। जोरो-शोरो से प्रचार प्रसार भी किया है।
दिग्गज नेताओं ने भी कोई कमी नहीं छोडी। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व पार्षद पर केस दर्ज किया गया है। दरअसल, निर्वाचन अभिकर्ता राजेन्द्र जैन ने शिकायत की है कि 17 नवंबर को पूर्व पार्षद व कांग्रेस नेता धर्मवीर राठौर ने दोपहर तीन बजे मतदान प्रभावित करने के लिए फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी, इस पोस्ट में कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा और भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर का फोटो अपलोड किया था |
Read More >>>> CM बघेल के पिता नंदकुमार के स्वास्थ्य पर आया Update…..
जिसमें भाजपा प्रत्याशी को 13.34 प्रतिशत मत और कांग्रेस प्रत्याशी को 21.25 प्रतिशत तथा अन्य को 1 प्रतिशत मत मिलना बताया था। यह पोस्ट मतदान को प्रभावित करने वाली थी। इसलिए पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व पार्षद धर्मवीर राठौर पर मामला दर्ज कर लिया है।
@indiannewsmpcg
Indian News
7415984153
