Indian News : बिलासपुर |  हत्या और अपहरण के जुर्म में सजा काट रहा आरोपी पैरोल के दौरान फरार हो गया है। केंद्रीय जेल प्रबंधन ने इसकी रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार सारंगढ़ का मोहम्मद बिलाल (27 वर्ष) नवंबर 2015 से केंद्रीय जेल बिलासपुर में बंद था।

हत्या और अपहरण के मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। जनवरी के दूसरे सप्ताह में उसे 15 दिन के लिए पैरोल पर छोड़ा गया था। उसे 28 जनवरी को वापस जेल पहुंच जाना था। जब वह नहीं पहुंचा तब उसके परिवार वालों से संपर्क किया गया। वहां पर भी उसका पता नहीं चला। सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

@indiannewsmpcg

Indian News

You cannot copy content of this page