Indian News : सूरजपुर । जिला पंचायत सभापति कुलदीप बिहारी ने सूरजपुर जिले के चंद्रपुर धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण। सभापति ने धान बिक्री के लिए किसानों से धान खरीद केंद्र में व्यवस्था के संबंध में उपस्थित किसानों से चर्चा की, जिसमें किसानों ने धान खरीद केंद्र में की गई व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर किये।

धान खरीद केंद्र में जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए जिला स्तरीय नोडल, सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। किसानों की सुविधा के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सभी केंद्रों में शासन द्वारा निर्धारित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे किसानों के बैठने के लिए स्थान, पीने का पानी इत्यादि की व्यवस्था की गई है |

जिसके संबंध में जिला पंचायत सभापति ने किसानो से चर्चा की तथा धान बिक्री की राशि के भुगतान प्राप्त होने के संबंध में भी किसानो से प्रश्न किया। जिस पर किसानो के द्वारा भुगतान व्यवस्था तथा खरीदी केंद्रों में की गई व्यवस्था पर खुशी जाहिर की गई।

You cannot copy content of this page