Indian News : सड़क पर बैठी गाय से टकराने के बाद तेज रफ्तार चारपहिया गाड़ी ने दो बाइक व ऑटो को टक्कर मारी। इससे तीन लोग घायल हो गए। हादसे में एक बाइक के दाेनों पहिए अलग हो गए। घटना शुक्रवार की शाम 6.40 बजे सकरी क्षेत्र में पेंडारी के पास हुई। शाम को तखतपुर की ओर से तेज रफ्तार चारपहिया गाड़ी आ रही थी।
डेंटल कॉलेज के पास सड़क पर गाय बैठी को इस वाहन ने जोरदार टक्कर मारी। इससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चारपहिया गाड़ी अनियंत्रित हो गई और दाे बाइक को एक साथ टक्कर मारी।
इससे एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक के दोनों पहिए अलग हो गए। टक्कर मारने के बाद यह गाड़ी दूसरी दिशा में मुड़ गई और एक ऑटो से जा टकराई। ऑटो में बैठे दो लोग घायल हो गए। घायल बाइक सवार की पहचान भरनी निवासी संदीप यादव पिता राम निहोरा यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद चारपहिया गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग निकला। संदीप को उसके भाई ने इलाज के लिए भेजा।
शराब के नशे में धुत था चालक
दुर्घटना में घायल हुए लोगों ने बताया कि चारपहिया चलाने वाला शराब के नशे में धुत था। गाड़ी से उतरने के बाद वह लड़खड़ा रहा था। यही वजह रही कि वह गाड़ी नियंत्रित नहीं कर पाया।