Indian News : कोरिया जिले में पहली बार आयोजित हो रहा झुमका जल महोत्सव में बीती रात शरारती तत्वों ने जमकर तोड़फोड़ की। उधर मंच पर गायक धुन छेड़ रहे थो, तो इधर दर्शक दीर्घा में मानो ज्यादा कुर्सियां तोड़ने की होड़ मची हुई थी। कार्यक्रम समाप्त होने पर जब लोग वहां से चले गए तो आयोजन स्थल का नजारा किसी युद्ध के मैदान की तरह दिखाई दे रहा था।

कार्यक्रम के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ी गई लगभग 700 कुर्सियों का पैसा कौन देखा, यह चिंता अब टेंट वाले को हैं। उन्होंने कहा सुखबीर के गानों पर पूरा प्रशासन झूम रहा था, तो पुलिस क्या कर रही थी, जो इतनी कुर्सियां तोड़ते तक किसी भी असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई नहीं कर पाई। अब इन टूटी कुर्सियों का पैसा कौन देगा, यह बड़ा सवाल उठ रहा है।महोत्सव में बॉलीवुड गायक सुखबीर सिंह के भागड़ा गानों पर दर्शक दीर्घा जमकर झूम रही थी। सुखबीर की दर्शक दीर्घा के उत्साह के साथ नाच-गा रहे थे, वहीं दूसरी ओर दर्शक दीर्घा में शामिल असामाजिक तत्व जमकर कुर्सी तोड़ रहे थे।

माना जाता है कि असामाजिक तत्व महोत्व का आनंद लेने नहीं, दर्शक दीर्घा की कुर्सी तोड़ने पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब लोग जाने लगे तो कार्यक्रम स्थल ऐसा दिखाई दे रहा था, मानो यहां युद्ध हुआ होगा । कार्यक्रम के दौरान हो रही तोड़फोड़ को सुरक्षा में लगे जवान भी नहीं रोक पाए, वे भी सुखबीर के गानों का आंनद ले रहे थे। इस तोड़फोड़ से कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के प्रश्न खड़े हो गए हैं। लोगों का मनाना है कि इस लापरवाही से असामाजिक तत्व किसी बड़ी घटना को भी अंजाम दे सकते हैं

@indiannewsmpcg

Indian News

You cannot copy content of this page