maharashtra-mandal-sector-4-celebrates-25-years-women-wing-as-rajat-rashmi-indian-news

Indian News Bhilai- महिला शाखा की संस्थापिका और प्रथम अध्यक्षा श्रीमती मृदुला रोजिंदार द्वारा रजत रश्मि का विधीवत् उद् घाटन, भूतपूर्व अध्यक्षा शशि सुपे, सौ. सुलभा राजपूत,सौ. मनीषा कान्हे, सीमा वझलवार और सौ. अंजु जाधव और हमारे रजत जयंती समारोह के कार्यक्रम समन्वयक सौ.वरदा जोशी की उपस्थिती में किया गया।

माननीय संस्थापिका द्वारा अपने उद् बोधन में महिला शाखा की स्थापना की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया, साथ ही वर्तमान अध्यक्षा सौ. प्रतिमा जोशी ने शाखा द्वारा रजत जयंती वर्ष में आयोजित किये जाने वाले भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी।

रजत रश्मि का आगाज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम से किया गया, कार्यक्रम के आरंभ समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सौ. मीनल उमक और डॉ. सोनिया हिशीकर का शाल और श्रीफल के साथ सम्मान किया गया. उल्लेखनीय है की सौ मीनल उमक इंदु आई टी स्कूल की संचालिका है ।

इसमें दुर्ग भिलाई के सभी मराठी भाषी महिला मंडल के लिये द्विपात्री अभिनय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार नंदा पांडे -प्रीति पांडे द्वय (न्यू उज्ज्वल महाराष्ट्र मंडल), द्वितीय पुरस्कार प्रतिमा – माधुरी द्वय (सखी महिला मंडल नेहरू नगर) तथा तृतीय पुरस्कार संगीता-अनिता द्वय(सृजन महाराष्ट्र मंडल वैशाली नगर) को मिला।

महिला शाखा को निर्णायक के रूप में डॉ. सुलभा जलतारे और सौ. चारु जगदाले ने अपना अमूल्य समय दिया, अतिथी के रूप में सभी मंडलों के पदाधिकारी तथा शाखा के वरिष्ठ सभासद एवं सभी सदस्य उपस्थित थे।

सौ. रोहिणी कुलकर्णी ने उत्कृष्ट संचालन किया, सचिव सौ. अनिता बोरवणकर ने आभार प्रदर्शन किया, समस्त कार्यकारिणी सदस्य सौ. अंजु दीक्षित, सौ. आरती द्रोणकर, सौ. सीमा वाघमारे, मीना मुने, सौ.साधना दीक्षित, सौ. दर्शना वझे, सौ. अनिता दीक्षित, सौ. मोहिनी बाऊस्कर, सौ. जयश्री जलतारे, सौ. अनुभा जोशी, सौ. अश्विनी ढोबले, सौ.रेणू श्रीखंडे और सौ. वीणा दीक्षित का सहयोग सराहनीय रहा I अंत में स्वल्पाहार के साथ सभा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

You cannot copy content of this page