Indian News : रायपुर। प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति आज से सरगुजा में होगी। पहले दिन ही प्रदेश पदाधिकारियों की दो घंटे तक बैठक के बाद कार्यसमिति में मुद्दों पर मंथन शुरू हो जाएगा, यह दूसरे दिन 12 बजे तक चलेगी। इसके बाद जनजातीय सम्मेलन होगा। कार्यसमिति में शामिल होने राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और सहप्रभारी नितिन नवीन सीधे सरगुजा पहुंच चुके हैं। प्रदेश के पदाधिकारी गुरुवार की रात को रायपुर से ट्रेन और सड़क मार्ग से रवाना हुए हैं।

कार्यसमिति में मिशन-2023 की रणनीति बनेगी। राष्ट्रीय कार्यसमिति में तय कार्ययोजना के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।भाजपा इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में लगी है। दो दिन पहले ही राष्ट्रीय कार्यसमिति में 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ है।

इसके बाद अब प्रदेश भाजपा की सरगुजा में कार्यसमिति हो रही है। भाजपा का फोकस इस चुनाव में भी बस्तर और सरगुजा है। ऐसे में जहां पिछले साल बस्तर में चिंतन शि‌विर किया गया, वहीं अब सरगुजा में कार्यसमिति हो रही है। इसमें प्रदेश के साढ़े तीन सौ से ज्यादा पदाधिकारी जुटेंगे। कार्यसमिति के पहले दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे से प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। दो घंटे की बैठक में एजेंडा तय होगा।

@indiannewsmpcg

Indian News

You cannot copy content of this page