Indian News : सूरजपुर | सूरजपुर में भैयाथान के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इसके बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भैयाथान थाने का घेराव कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, दर्शन भैयाथान युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह भटगांव में भाजपा किसान आक्रोश रैली में शामिल होकर वापस आ रहे थे। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने पीछा करते हुए उन पर हमला कर दिया।

इससे अमन प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए फिलहाल इलाज के लिए उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बालू माफियाओं ने यह हमला करवाया है। वहीं इस घटना की निंदा करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों माफियाओं का राज चल रहा है। धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बनता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार कानून की व्यवस्था संभालने में नाकाम साबित हो रही है। बस्तर में हमारे 4 पदाधिकारियों टारगेट कर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई और आज किसान आक्रोश रैली से वापस लौट रहे भैयाथान मंडल अध्यक्ष के ऊपर बालू माफियाओं ने प्राणघातक हमला किया है।

@indiannewsmpcg

Indian News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page