rape news chhattisgarh Indian news love jihad

Indian News : कांकेर। जिले के वन विभाग में कार्यरत डिप्टी रेंजर पर अपने ही कर्मचारी की पत्नी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। वन विभाग में कार्यरत बीट गार्ड की पत्नी ने इस मामले में रविवार को शिकायत दर्ज कराई। महिला का कहना है कि डिप्टी रेंजर उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। मामले में पुलिस ने डिप्टी रेंजर के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। खास बात यह है कि डिप्टी रेंजर 3 माह से लापता है।

यह पूरी घटना कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा वन क्षेत्र का है। यहां गणेश राम साहू डिप्टी रेंजर के पद पर पदस्थ है। गणेश राम साहू पर अपने ही एक बीट गार्ड की पत्नी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार शिकायत में महिला ने बताया की पूरा घटनाक्रम 2019 से शुरू हुआ। फॉरेस्ट कॉलोनी में बच्चे को लेने जाते समय उक्त डिप्टी रेंजर मिला। इस दौरान वह महिला बात करने लगा। महिला ने अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। इस पर डिप्टी रेंजर महिला को दवाई देने के बहाने अपने क्वार्टर ले गया। क्वार्टर पहुंचने के बाद डिप्टी रेंजर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह सिलसिला यहीं नहीं रुका, डिप्टी रेंजर महिला के पति को जान से मारने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। इसके लिए डिप्टी रेंजर अपने कर्मचारी बिटकार्ड कि ड्यूटी बाहर लगा देता या फिर उसे कहीं दूर भेज देता। जिसका फायदा उठाकर वह लगातार महिला से दुष्कर्म करता रहा।

3 माह से लापता है डिप्टी रेंजर
डिप्टी रेंजर बीते तीन माह से ड्यूटी से गायब है। डिप्टी रेंजर को ड्यूटी से गायब पाकर महिला ने हिम्मत कर अपने पति को सारी जानकारी दी। इसके महिला अपने पति के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जब डिप्टी रेंजर की पतासाजी करने पहुंची तो पता चला कि वह बीते 3 माह से ड्यूटी नहीं पहुंचा है। पुलिस डिप्टी रेंजर का पता लगाने का प्रयास कर रही है, उसका कुछ पता नहीं चला है। विभाग को भी इसकी जानकारी नहीं है कि डिप्टी रेंजर गणेश राम साहू इतने दिन से ड्यूटी पर क्यों नहीं आया। फिलहाल मामले में पुलिस विवेचना कर रही है। वहीं विभाग से भी इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

You cannot copy content of this page