Indian News : मध्यप्रदेश। उत्तरी भारत में बर्फबारी होने का असर मध्यप्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। भोपाल में पिछले 5 दिन में दिन का टेम्प्रेचर 4 दशमलव 4 डिग्री तक लुढ़क गया। वहीं, रात में 3 डिग्री की गिरावट हुई है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रात के साथ ही दिन में भी ठंडक है। सुबह और शाम को गुलाबी ठंड है। मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन का कहना है कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने से हवाओं का रुख भी बदला है। प्रदेश में अब उत्तरी हवाएं चलने लगी हैं। इस कारण गुलाबी ठंड का असर बढ़ा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। वहीं 20 नवंबर के बाद दिन-रात के तापमान में और गिरावट होगी।
Read More>>>>BJP प्रत्याशी Archana Chitnis का विरोध, शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोका
@indiannewsmpcg
Indian News
7415984153
