Indian News : जयपुर | जयपुर में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एमए फाइनल ईयर की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा रेपिडो टैक्सी (एक्टिवा) पर बैठकर घर लौट रही थी, तभी ओवरस्पीड रोडवेज बस ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा सड़क पर गिर गई और बस का टायर उसके सिर के ऊपर से निकल गया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए SMS अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

Read More>>>>Tamil Nadu : तंजावुर में गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस का निःशुल्क दंत शिविर का आयोजन

Read More>>>उत्तर प्रदेश के हर स्कूल में “वंदे मातरम” राष्ट्रगीत को अनिवार्य करेंगे : योगी

मृतक छात्रा की पहचान

हादसे में मृतक लड़की की पहचान तनवी चावरिया (23 वर्ष) के रूप में हुई है। वह आदर्श नगर के अशोक चौक की रहने वाली थी और कनोडिया कॉलेज में एमए फाइनल ईयर की छात्रा थी। उसके पिता मनोज चावरिया मालवीय नगर निगम जोन कार्यालय में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। परिवार को घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल बुलाया गया, जहां माहौल गमगीन हो गया।

हादसा कैसे हुआ

सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे तनवी रेपिडो टैक्सी एक्टिवा पर सवार होकर घर लौट रही थी। स्टेच्यू सर्किल से SMS हॉस्पिटल रोड की ओर बढ़ते हुए, पृथ्वीराज रोड टी-पॉइंट (सेंट्रल पार्क गेट नंबर-4 के सामने) पीछे से आ रही अलवर आगार की ओवरस्पीड राजस्थान रोडवेज बस ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगते ही तनवी सड़क पर गिर गई और बस का टायर उसके सिर को कुचलता हुआ निकल गया

मौके पर अफरा-तफरी, बस जब्त

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। एक्सीडेंट थाना (साउथ) पुलिस और PCR टीम मौके पर पहुंची। बस चालक मौके से भागने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। छात्रा को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

ओवरस्पीडिंग पर फिर सवाल

एसीपी (एक्सीडेंट साउथ) अमीर हसन ने बताया कि शुरुआती जांच में ओवरस्पीडिंग हादसे का मुख्य कारण लग रही है। जयपुर में पिछले कुछ महीनों से रोडवेज और निजी बसों में तेज रफ्तार और लापरवाही की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस अब बस चालक और कंडक्टर से पूछताछ कर रही है।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

परिवार और कॉलेज में मातम

तनवी की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। कॉलेज में भी सहपाठी और शिक्षक सदमे में हैं। परिवार ने प्रशासन से बसों की तेज रफ्तार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *