Indian News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री का इंतजार सभी को है | वहीं कसडोल से विधायक का चुनाव जीतकर आए कांग्रेस प्रत्याशी संदीप साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को मुख्यमंत्री बनाए जाने की इच्छा जताई है | तमाम योजनाएं संचालित करने के बाद भी कांग्रेस की हार को लेकर नवनिर्वाचित विधायक संदीप साहू ने कहा, इसकी समीक्षा की जाएगी कि किन कारणों से हार हुई |

<<<<>>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े<<<<<<<

5 साल में भूपेश बघेल ने गरीबों और किसानों के लिए काम किया | किसान इस निर्णय से खुश नहीं हैं | किन कारणों से पिछड़े, इसकी समीक्षा करेंगे | मुख्यमंत्री को लेकर हो रही तमाम चर्चाओं के बीच संदीप साहू ने अरुण साव को मुख्यमंत्री बनाए जाने की इच्छा जाहिर की है | उन्होंने कहा, हमने हमारे प्रदेश अध्यक्ष को मुख्यमंत्री बनाया |

Read More >>>> अहमद मेमोरियल स्कूल में आयोजित सर्वधर्म सभा की शैक्षिक संगोष्ठी हुई सम्पन्न | Assam

प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने खूब मेहनत की | भाजपा अपने प्रदेश अध्यक्ष को मुख्यमंत्री बनाने में देरी कर रहे | इनकी अंदरूनी उठा पटक है, आपसी एकता नहीं है |

Read More >>>> गैस चालू करते ही अचानक हुआ विस्फोट, युवती घायल | Madhya Pradesh

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page