Indian News : नई दिल्ली | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो के बाद वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ भाई राहुल गांधी, मां सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे।प्रियंका ने नामांकन से पहले कहा- जब मैं 17 साल की थी, तब मैंने पहली बार पिता के लिए 1989 में कैंपेन किया था। तब से इन 35 साल के दौरान मां, भाई के लिए वोट मांगें। अब पहली बार खुद के लिए समर्थन मांग रही हूं। प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव लड़ रही हैं।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

भाजपा ने उनके खिलाफ नाव्या हरिदास को उतारा है। नाव्या ने प्रियंका के नॉमिनेशन को लेकर कहा- प्रियंका वायनाड में 7 दिन रहेंगीं, लेकिन मैं पूरे 5 साल काम करूंगी। लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने गांधी परिवार की पारंपरिक रायबरेली सीट को चुना और वायनाड छोड़ दी। चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर की दोपहर को 13 राज्यों की 47 विधानसभा और लोकसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की थी। इनमें केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीटें शामिल हैं।

Read More >>>> Bemetara : किसानों ने की राहत राशि की मांग




@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

Leave a Reply

You cannot copy content of this page