Indian News

Congress party insulted the OBC community : बिलासपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने एकबार फिर अलग-अलग मुद्दों को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान कांग्रेस नेताओं के बयान पर भी पलटवार किया है। सबसे पहले कांग्रेस के मंत्री विधायकों के प्रेस कांफ्रेंस पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी ओबीसी समाज के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है।

सच्चाई यह है कि राहुल गांधी ने ओबीसी समाज को अपमानित किया है। मामला न्यायालय में चला सुनवाई हुई, जिसके बाद न्यायालय ने संवैधानिक तरीके से सजा सुनाई है। लेकिन आंदोलन प्रदर्शन कर उसी राहुल गांधी का कांग्रेस समर्थन कर रही है। राहुल गांधी खुद अपने आप को देश संविधान से बड़ा मान रहे हैं, जिसका खामियाजा कांग्रेस को आगे भुगतना पड़ेगा।




भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान AICC के सह प्रभारी विजय जांगिड़ के बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस हमेशा झूठ बोलती है। सूरत के न्यायालय में जो मुकदमा चला वो तेली, साहू और ओबीसी समाज को अपमानित करने के कारण मानहानि का मुकदमा था। न्यायलय ने उन्हें संवैधानिक तरीके से सजा सुनाई। कोर्ट के फैसले से प्रमाणित हो गया कि राहुल गांधी ने ओबीसी समाज का अपमान किया है। इधर राहुल गांधी को राष्ट्रपुत्र बताने के सत्यनारायण शर्मा के बयान पर भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी अपने आप को देश से, संविधान से बड़ा मानते हैं।

You cannot copy content of this page