Indian News : रायपुर | महादेव सट्टा ऐप केस में लगातार कई खुलासे हो रहे हैं | EOW की रिमांड पर बर्खास्त पुलिस आरक्षक अर्जुन यादव ने पूछताछ में कई हैरान करने वाली बातें बताई है | EOW का दावा है कि, ऐप के 20 से ज्यादा पैनल जो खुद अर्जुन ऑपरेट करता था | इसमें से 4 पैनल श्रीलंका में चलया जाता है |

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

इतना ही नहीं 4 पैनल अर्जुन कोलकाता में भी ऑपरेट करता था | पूछताछ में जानकारी मिलने के बाद रायपुर पुलिस की टीम कोलकाता में कार्रवाई कर रही है | कोलकाता के कई ठिकानों पर दबिश देने की भी खबर है | साथ ही EOW को अर्जुन के मोबाइल से कई ग्रुप भी मिले है | EOW की टीम अर्जुन यादव के मोबाइल फोन की जांच कर रही थी | इन ग्रुप में कुछ RTGS अकाउंट और कुछ ग्रुप फेक अकाउंट से संबंधित पाए गए है |

Read More>>>>अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने लोगों से मतदान करने की अपील की…..

EOW की टीम ने ग्रुप और जानकारी के आधार पर 200 से अधिक बैंक अकाउंट की पहचान की, साथ ही इसमें करीब 3 करोड़ रुपए की राशि को फ्रीज भी करवाया गया है | वहीं आरोपी से महादेव सट्टा ऐप के पैसे से खरीदी गई एक गाड़ी भी जब्त की गई है | महादेव सट्टा ऐप मामले में लंबे समय से फरार अर्जुन यादव को पचमढ़ी से हिरासत में लिया गया है |

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page