Indian News : नई दिल्ली | कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रूटीन चेकअप के लिए वह यहां भर्ती हुई है। इस दौरान उनकी बेटी प्रियंका वाड्रा भी उनके साथ है। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है क‍ि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से फ्री होकर आज शाम द‍िल्‍ली आएंगे और अपनी मां का अपस्ताल पहुंचकर हाल जानेंगे।

बता दें कि इससे पहले पिछले साल 2 जून को कोरोना संक्रमित होने के बाद सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ गई थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के बाद 12 जून को उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी के बाद से उनका यहां नियमित रूप से इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी श्वास संबंधी संक्रमण से पीड़ित रही हैं। उनकी तबियत मंगलवार से खराब थी जिस कारण राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश करने पर सात किलोमीटर चलने के बाद मंगलवार शाम दिल्ली लौट आए थे। प्रियंका गांधी वाड्रा के मुताबिक सोनिया गांधी को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया।

@indiannewsmpcg

Indian News

You cannot copy content of this page