Indian News : औरंगाबाद में गुरूवार की रात तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मार दी। जिसके कारण एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा जख्मी हो गया। घटना दाउदनगर-पटना मुख्य पथ के अकबरपुर समीप एनएच 139 की है। मृतक 28 वर्षीय नीरज कुमार दाउदनगर थाना क्षेत्र के हिच्छन बिगहा का रहने वाला था। वहीं घायल अंकित कुमार भी उसी गांव का रहने वाला है। जिसका इलाज दाउदनगर के अरविंद हॉस्पिटल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक पर सवार होकर दाउदनगर से वापस अपने घर जा रहे थे। जैसे ही अकबरपुर पेट्रोल पंप समीप पहुंचे कि तेज रफ्तार वाहन बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दिया। वहीं जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मुआवजा की मांग को ले सड़क जाम कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर उत्तरी क्षेत्र के जिला पार्षद अमरेंद्र कुमार उर्फ अरविंद यादव घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना प्रदान किया। वहीं सीओ मनोज कुमार गुप्ता एवं दाउदनगर थानाध्यक्ष गुफरान अली ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया और सड़क से जाम हटवाया। जिसके बाद आवागमन शुरू हुई।

@indiannewsmpcg
Indian News

You cannot copy content of this page