Indian News : भुवनेश्वर | भारत के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। कई राज्यों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। साथ ही लू का कहर भी जारी है। गर्मी इतनी तेज है कि कूलर और एसी भी काम करना बंद कर दिए हैं। हालात को देखते हुए कई राज्यों में स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। इसी कड़ी में ओडिशा सरकार ने भी प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

All schools closed मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा सरकार ने कल यानि 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रदेश के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि सरकार ने प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए यह फैसला लिया है।

वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के मुताबिक हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्यप्रदेश और गुजरात के अधिकांश शहरों में भीषण लू चलने की संभावना है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में भी लू (heat wave) की स्थिति हो सकती है।

You cannot copy content of this page