Indian News :   कहते हैं न प्यार में पड़ा इंसान हर सीमाएं लांघ जाता है। अपने प्यार को पाने के लिए इंसान हर वो हद पार कर जाता है जो उसे नहीं करना चाहिए। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने गूगल पर पहले सर्च किया और उसके बाद प्रेमिका के साथ वो काम कर दिया जिससे उसके जान पर बात बन आई। युवती ने खुद सोशल मीडिया पर अपने प्रेमी की करतूतों का खुलासा किया है।

how to murder?  मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप के चेक रिपब्लिक की रहने वाली सिंथी डोलजोवा की मुलाकत उसके अब एक्स प्रेमी जैक सुट्टों से 2020 में हुई थी। उस समय दोनों के बीच काफी अंडरस्टैंडिंग थी। सिंथी को भी लगने लगा था कि जैक ही उसका परफेक्ट लाइफ पार्टनर है। हालांकि, सिंथी के दोस्तों और रिश्तेदारों ने उसे आगाह किया था, लेकिन सिंथी उस समय जैक के प्यार में इतनी पागल थी कि उसे कुछ भी गलत नजर नहीं आता था। लेकिन एक हादसे के बाद उसके आंखों से प्यार की पट्टी खुल गए और अब उसे जैक के साथ किसी तरह का रिलेशन रखने का अफ़सोस होता है।

23 साल की सिंथी ने बताया कि जैक के साथ रहने के लिए उसने अपना देश छोड़ दिया, वो जैक के लिए यूके आ गई। दोनों साथ रहने लगे। जैक सिंथी को उसके किसी दोस्त से बात नहीं करने देता था। साथ ही उसे उसके ही परिवार से मिलने से भी मना करता था। जब भी सिंथी बाहर जाती वो उसके अंडरवियर्स चेक करता था। इतना ही नहीं उसपर अन्य मर्दों के साथ सोने का इल्जाम भी लगाता था। इसके बाद वो कुछ समय के सिंथी के साथ अच्छे से बिहेव करने लगता था, जिससे सिंथी उसे माफ़ कर देती थी। लेकिन कुछ समय बाद फिर वही सब दोहराया जाता था।

2021 में सिंथी ने ब्रेकअप का फैसला कर लिया और अपनी एक दोस्त के घर चली आई। ये जैक से बर्दाश्त नहीं हुआ, उसने आखिरी बार सिंथी को मिलने के लिए रेस्त्रां बुलाया। वहां उसने सिंथी के पर्स से उसकी आईडी कार्ड चुरा ली और उसे वापस लेने के लिए सिंथी को अकेले में मिलने बुलाया। लेकिन जैसे ही सिंथी वहां पहुंची, जैक ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। 11 बार चाकू से गोदने के बाद उसे लगा कि सिंथी मर गई होगी। इसके बाद वो वहां से भाग निकला। लेकिन सिंथी की किस्मत अच्छी थी, उसकी जान बच गई। सिंथी की कंप्लेन के बाद जैक को अरेस्ट कर 16 साल जेल की सजा सुनाई गई। जांच में पता चला कि सिंथी पर अटैक से पहले जैक ने गूगल ओर किसी का मर्डर कैसे करें, सर्च किया था। अब सिंथी अपनी स्टोरी लोगों के साथ शेयर कर उन महिलाओं को जागरुक कर रही हैं, जो प्यार में अंधी हो जाती हैं। उसने कहा कि हर रिश्ते में रेड फ्लैग्स आते हैं। इनका ध्यान रखना चाहिए।

You cannot copy content of this page