Indian News : वाराणसी में एक युवक ने अपनी मौसी लाठी-डंडों से जमकर पीटा। मौसी गिड़गिड़ाती रही, लेकिन भतीजे ने उनकी एक न सुनी। जब तक महिला बेसुध नहीं हो गई, तब तक वह पीटता रहा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला अपनी बीमार बहन को देखने उसके घर पहुंची थी। घटना सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा की है। आरोपी युवक का नाम दीप नारायण प्रजापति है। पीड़ित बुजुर्ग महिला उसकी मौसी है। इस घटना का वीडियो भी सामने सामने आया है।

वीडियो में दिख रहा है कि संकरी गली में महिला दरवाजे पर खड़ी होकर बहन से बात कर रही है। इतने में भतीजा घर से बाहर आता है। उसने महिला के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। उसने हाथ में डंडा ले रखा है। महिला कुछ समझ पाती इतने में उसने धक्का देखकर जमीन पर गिरा दिया।

इसके बाद डंडे से पीटना शुरू कर दिया। महिला उसके आगे हाथ जोड़ती रहती है। वह दर्द से चिल्लाती रही, लेकिन उसने महिला एक एक न सुनी। वह बार-बार एक ही बात बोल रहा था कि आज मार डालेंगे। उसने तब तक मारा, जब तक कि महिला बेसुध नहीं हो गई।

महिला जब अधमरी हो गई तो दीप ने उसे गाली देते ही जमीन पर घसीटना शुरू कर दिया। वह गली से घसीटते हुए घर से कुछ दूर तक ले गया। उसके बाद वहां पर छोड़कर घर वापस लौट आया। घटना के समय गली में सन्नाटा पसरा था। महिला काफी देर तक गली में जमीन पर पड़ी रही। लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए नहीं आया। ये पूरी घटना गली में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक मामले की जांच की गई है। वीडियो 1 साल पुराना है। युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट समेत 3 मुकदमे दर्ज हैं।

@indiannewsmpcg

Indian News

You cannot copy content of this page