Indian News : नवा रायपुर | IIM नवा रायपुर में आयोजित 60वें अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए डायल-112 की तरह एक एकीकृत राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में देश की सभी प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों, पुलिस अधिकारियों और शीर्ष अधिकारियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की।
Read More>>>Tamil Nadu : साइक्लोन दितवाह से भारी तबाही और मौT
महिलाओं की सुरक्षा पर PM मोदी का फोकस : समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने के लिए एक ऐसी राष्ट्रीय प्रणाली तैयार की जाए, जो पूरे देश में एक ही प्लेटफॉर्म पर काम करे। उन्होंने निर्देश दिया कि यह तंत्र डायल-112 की तर्ज पर हो, ताकि देश की किसी भी जगह से महिलाओं को तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। PM मोदी ने राज्यों से कहा कि वे अपने-अपने अनुभवों और जरूरतों के अनुसार इस दिशा में सुझाव दें।
स्कूली छात्रों से PM मोदी की बातचीत : कॉन्फ्रेंस समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नए स्पीकर हाउस एम-1 में केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और सरकारी स्कूलों के 30 छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्रों से परीक्षा, करियर और भविष्य की चुनौतियों पर बातचीत की। छात्रों ने भी PM से अपने सवाल पूछे और उनकी प्रेरणादायक सलाह सुनी।
पुलिसिंग में AI के उपयोग पर गहन मंथन : कॉन्फ्रेंस के पहले सत्र में पुलिसिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों और अधिकारियों ने बताया कि कैसे AI आधारित तकनीक अपराध की रोकथाम, निगरानी और त्वरित कार्रवाई में गेम-चेंजर साबित हो सकती है। कई राज्यों ने अपने AI मॉडल और स्मार्ट पुलिसिंग प्रोजेक्ट को भी प्रस्तुत किया।
गाइडलाइन ड्राफ्ट तैयार, जियो-पॉलिटिकल चुनौतियों पर चर्चा : दूसरे सत्र में सुरक्षा एजेंसियों की आवश्यकता, राज्यों के इनपुट और पिछली सिफारिशों के आधार पर अंतिम गाइडलाइन का ड्राफ्ट तैयार किया गया। साथ ही भारत के सामने खड़ी जियो-पॉलिटिकल चुनौतियों और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान एक ‘मॉडल स्टेट’ का चयन किया गया, जिसकी पुलिसिंग प्रैक्टिस पूरे देश में लागू करने की तैयारी है।
Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े
13 घंटे की मैराथन बैठक में सुरक्षा रणनीतियों पर मंथन : कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन 13 घंटे लंबी मैराथन बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, NSA अजीत डोभाल और देशभर की सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में सीमाई सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी रणनीति, साइबर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सुधारों पर विस्तृत चर्चा हुई।
@indiannewsmpcg
Indian News
7415984153

