Indian News : नई दिल्ली | देश में तीसरी बार मोदी सरकार बन चुकी है। नई सरकार में पीएम मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली। आज मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर के मंत्रालय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जानते हैं इस बार मंत्रिपरिषद में किसे-क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है…

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

मोदी 3.0 में कैबिनेट मंत्री

  1. राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्रालय
  2. अमित शाह- गृह मंत्रालय, सहकारिता मंत्रालय
  3. नितिन जयराम गडकरी- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
  4. जगत प्रकाश नड्डा- स्वास्थ्य मंत्रालय, केमिकल फर्टिलाइजर मंत्रालय
  5. शिवराज सिंह चौहान- कृषि और परिवार कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्रालय
  6. निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्रालय, कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय
  7. एस जयशंकर- विदेश मंत्रालय
  8. मनोहर लाल खट्टर- ऊर्जा, आवास और शहरी मामले
  9. एचडी कुमारस्वामी – भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्रालय
  10. पीयूष गोयल- वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
  11. धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्री
  12. जीतन राम मांझी- MSME मंत्रालय
  13. राजीव रंजन सिंह (लल्लन सिंह)- पंचायती राज, मछली, पशुपालन और डेयरी
  14. सर्बानंद सोनोवाल – बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग
  15. वीरेंद्र कुमार – सामाजिक न्याय व अधिकारिता
  16. राममोहन नायडू- नागरिक उड्डयन
  17. प्रह्लाद जोशी – उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण; और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा
  18. जुएल ओरांव – जनजातीय मामले
  19. गिरीराज सिंह- कपड़ा मंत्रालय
  20. अश्विन वैष्णव – रेल; सूचना एवं प्रसारण; और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी
  21. ज्योतिरादित्य सिंधिया -संचार; और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास
  22. भूपेंद्र यादव – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
  23. गजेंद्र सिंह शेखावत- संस्कृति; और पर्यटन
  24. अन्नूपूर्णा देवी- महिला एवं बाल विकास
  25. किरेन रिजिजू – संसदीय कार्य; और अल्पसंख्यक मामले
  26. हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस
  27. नसुख मांडविया- श्रम और रोजगार; और युवा मामले और खेल
  28. जी किशन रेड्डी – कोयला; और खनन
  29. चिराग पासवन- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
  30. सीआर पाटिल- जल शक्ति

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page