15 से 18 वर्ष के किशोरों का 54 फ़ीसदी लक्ष्य पूरा, दोनों डोज लगाने वालों का आंकड़ा 67 फ़ीसदी के पार

Indian News : छत्तीसगढ़ टीकाकरण केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक 3 करोड़ 35 लाख 45 हजार 220 डोज लगाई जा चुकी है। छत्तीसगढ़ में 18 प्लस कैटेगरी में 1 करोड़ 96 लाख 51 हजार लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया था। इनमें से एक करोड़ 93 लाख 71 हजार 666 लोगों को पहला डोज दिया जा चुका है। वहीं 1 करोड़ 31 लाख 69 हजार 594 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। इस प्रकार 99 फीसदी लोगों को पहला डोज व 67 फ़ीसदी लोगों को दूसरा डोज दिया जा चुका है।

छत्तीसगढ़ टीकाकरण केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक 3 करोड़ 35 लाख 45 हजार 220 डोज लगाई जा चुकी है। छत्तीसगढ़ में 18 प्लस कैटेगरी में 1 करोड़ 96 लाख 51 हजार लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया था। इनमें से एक करोड़ 93 लाख 71 हजार 666 लोगों को पहला डोज दिया जा चुका है। वहीं 1 करोड़ 31 लाख 69 हजार 594 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। इस प्रकार 99 फीसदी लोगों को पहला डोज व 67 फ़ीसदी लोगों को दूसरा डोज दिया जा चुका है। केन्द्र सरकार द्वारा अधिक से अधिक वैक्सीनेशन पर वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। वहीं राज्य सरकारें भी तेजी से टीकाकरण करा रही हैं। इस बीच वैक्सीनेशन को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा अपडेट है। छत्तीसगढ़ 100 फीसदी पात्र लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक देने के करीब हैं। अब तक प्रदेश में 99 फीसदी पात्र लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। केवल 1 फ़ीसदी पात्र लोग ही ऐसे बचे हैं जिन्होंने अब तक एक भी डोज नहीं लिया है। कोरोना की लड़ाई में वैक्सीनेशन का महत्वपूर्ण रोल है।

54 फीसदी पूरा हुआ 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण
इसी कड़ी में 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण 54 फीसदी पूरा कर लिया गया है। प्रदेश में 3 जनवरी से किशोरों का टीकाकरण शुरू किया गया। प्रदेश में 16 लाख 39 हजार 811 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से 8 लाख 80 हजार 793 किशोरों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसी प्रकार प्रदेश में 11 लाख 75 हजार 521 लोगों को प्रिकॉशन डोज देने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक हेल्थ वर्कर्स व फ्रंट लाइन वर्कर्स में से 1 लाख 25 हजार 167 लोगों को प्रिकॉशन डोज दिया जा चुका है। फर्स्ट डोज की बात करें तो प्रदेश में अब तक 2 करोड़ 2 लाख 52 हजार 459 लोगों को पहला दो दिया जा चुका है। वही 1 करोड़ 31 लाख 69 हजार 594 लोगों को दोनों लोग लग चुके हैं।

You cannot copy content of this page