Indian News : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सली मार गिराए हैं। बताया जा रहा है की गंगालूर इलाके में पीडिया के जंगल में फोर्स के जवानों ने नक्सलियों के बड़े लीडर्स को घेर रखा है। नक्सलियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के साथ जवानों की मुठभेड़ चल रही है | इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बीजापुर में हुए नक्सली हमले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

सीएम साय ने कहा कि मुठभेड़ खत्म हो गई है। 12 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ बीजापुर के पीड़िया के जंगल में हुई है बताया जा रहा है कि आज सुबह से ही जवान जंगल की ओर सर्चिंग के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान उनका सामना नक्सलियों से हो गई। हालांकि देर शाम तक मुठभेड़ जारी था। जिसके बाद जवानों ने जंगलों से वापस लौट गए।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page