धनुष और ऐश्वर्या की शादी 18 नवंबर 2004 को हुई थी। इस जोड़े के दो बेटे हैं - यात्रा और लिंग - जिनका जन्म 2006 और 2010 में हुआ था।


Indian News : अभिनेता धनुष ने आज घोषणा की कि उन्होंने और उनकी पत्नी ऐश्वर्या ने “दोस्तों के रूप में, माता-पिता के रूप में युगल और एक-दूसरे के शुभचिंतक” के रूप में 18 साल साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया है। मेगास्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या एक फिल्म निर्देशक और पार्श्व गायिका हैं।

साउथ एक्टर धनुष व ऐश्वर्या की शादी 18 नवंबर 2004 को हुई थी। सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी बेटी ऐश्वर्या की शादी बड़ी ही धूमधाम से की थी। धनुष और ऐश्वर्या को बेस्ट कपल के तौर पर देखा जाता है। ऐश्वर्या और धनुष की मुलाकात एक शो के दौरान हुई थी। यहीं से दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। बताते हैं धनुष की बहन व एश्वर्या दोनों अच्छे दोस्त हैं। इसकी वजह से एश्वर्या का घर आना जाना भी लगा रहता था। इस बीच दोनों ने  शादी करने का फैसला किया। 18 नवंबर 2004 को धनुष और ऐश्वर्या की शादी हो गई। इनकी शादी में टॉलीवुड व बॉलीवुड के नामी सितारे शामिल हुए थे। वहीं इस क्यूट कपल के अलग होने की खबर ने फैंस को काफी निराश कर दिया है। सोशल मीडिया पर धनुष व एश्वर्या के अलग होने की खबर ट्रेंड कर रही है।

एक्टर धनुष ऐश्वर्या ने ने सोशल मीडिया साइट पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा है कि खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। हमने प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए अलग होने का फैसला किया है। दोनों सेलिब्रिटीज ने फैंस से संयम बरतने और उनके फैसलों का सम्मान करने की अपील की है

You cannot copy content of this page