Indian News : भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड और बेबाक एक्ट्रेस नम्रता मल्ला आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने बहुत कम समय में अपनी कड़ी मेहनत और लगन की वजह से इंडस्ट्री में अलग जगह बनाई है। बीते साल नम्रता मल्ला सबसे पहले पवन सिंह के गाने लाल घाघरा में नजर आई थीं। इसके बाद वो खेसारी लाल यादव के साथ तबला में दिखाई दी थीं। इन दो म्यूजिक वीडियोज ने नम्रता मल्ला की जिंदगी बदल दी है। वहीं सोशल मीडिया पर भी नम्रता अपना जलवा बिखेरती रहती हैं। इस बीच नम्रता मल्ला की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें वो बेहद बोल्ड लग रही हैं।

शेयर कीं बोल्ड फोटोज

भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो बोल्डनेस की सारी हदें पार करती दिखाई दे रही हैं।

बिकिनी में ढाया कहर

भोजपुरी अदाकारा नम्रता मल्ला अपने लेटेस्ट फोटोशूट में बिकिनी में बेहद बोल्ड लग रही हैं। एक्ट्रेस को अक्सर बिकिनी में फैंस के दिलों की धड़कनें तेज करते देखा जाता है।

दिए किलर पोज

इन फोटोज में नम्रता मल्ला ने कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक बोल्ड पोज दिए हैं। एक्ट्रेस का हर एक पोज इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। नम्रता मल्ला ने कभी कैमरे की तरफ देखकर तो कभी ना देखकर फोटोज क्लिक करवाई हैं। एक्ट्रेस की हर अदा पर फैंस फिदा हो गए हैं।

सोशल मीडिया क्वीन हैं नम्रता मल्ला

भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके चाहने वाले दिल खोलकर प्यार देते है। बताते चलें कि नम्रता मल्ला की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। इस मामले में वो टॉप पर हैं।

@indiannewsmpcg

Indian News

You cannot copy content of this page