INDIAN NEWS । सिरपुर : विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 720 वें दिन किसानों का गांधीवादी सत्याग्रह जारी,किसानों ने लगाए नारे बाहरी छत्तीसगढ़ छोड़ो,अवैध डायवर्सन रद्द करो-रद्द करो,जो किसान का नहीं वो छत्तीसगढ हिन्दुस्तान का नही, सत्याग्रही किसान दिल्ली बार्डर भारत बार्डर के समान किसानों के आंदोलन को रोकने के लिए दुश्मन देश की सेना को रोकने के लिए बनाई जाने वाली व्यवस्था किसानों को रोकने के लिए करना देश के लिए दुर्भाग्य जनक है, भारत के सभी सांसद, राज्य सभा सदस्य,विधायक,सैनिक,शिक्षक, पुलिस अधिकारी सभी किसान वर्ग से आते हैं,अभी भी समय है आंदोलनकारी किसानों को गले लगाओ और किसानों की समस्या प्राथमिकता से पुरी करो,हम दो साल से बैठे हैं सरकार बदल गई और हमारी मांगें पूरी नहीं हुई, हम दिल्ली के किसान आंदोलन का समर्थन करते हैं किसान एकता जिंदाबाद,गाँधीवादी सत्याग्रह आंदोलन जारी- किसान मोर्चा

तुमगांव : विश्व धरोहर सिरपुर बचाने,कोडार बांध का पानी बचाने,करणी से साथ ही उद्योग हटाओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया। अभियान करणी कृपा उद्योग को हटाते तक जारी रहेगा,जो किसानों का नहीं वो छत्तीसगढ़ हिन्दुस्तान का नहीं, हाइवे स्थित खैरझिटी,कौंवाझर,मालीडीह के कॄषि भूमि,गरीबों का क़ाबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि, वन भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखन्ड गांधीवादी सत्याग्रह चल रहा है।आज अखंड धरना सत्याग्रह के 720 वें दिन किसानी के व्यस्तता के बाद भी दर्जनों किसान,महिला किसान और जवानों ने भाग लिया।आज अखंड सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,दशरथ सिन्हा,डेविड चंद्राकर,रामलाल विश्वकर्मा,नरेश धीवर,कुमार बरिहा, प्यारेलाल धीवर,दौलत ध्रुव ने किया।आज अखंड सत्याग्रह को राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,किसान नेता हेमसागर पटेल,नाथूराम सिन्हा,दिनेश यादव, महिला किसान नेत्री राधा बाई सिन्हा, अक्ति मानिकपुरी,ठगन बाई सिन्हा, दुलारी बाई यादव आदि ने संबोधित किया।सत्याग्रह में शामिल सत्याग्रहीयों को संबोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप ने कहा कि दिल्ली बार्डर भारत बार्डर के समान किसानों के आंदोलन को रोकने के लिए दुश्मन देश की सेना को रोकने के लिए बनाई जाने वाली व्यवस्था जैसी किसानों को रोकने के लिए करना देश के लिए दुर्भाग्य जनक है।हम इसकी घोर निंदा करते हैं।ज्ञात रहे भारत के सभी सांसद,राज्य सभा सदस्य,विधायक, सैनिक,शिक्षक,पुलिस अधिकारी सभी किसान वर्ग से आते हैं।अभी भी समय है आंदोलनकारी किसानों को गले लगाओ और किसानों की समस्या को प्राथमिकता से पुरी करो।हम लोग दो साल से सत्याग्रह बैठे हैं सरकार बदल गई और हमारी मांगें पूरी नहीं हुई।हम सत्याग्रही किसान मोर्चा दिल्ली के किसान आंदोलन का समर्थन करते हैं किसान एकता जिंदाबाद। किसान सेवा-नारायण सेवा,जो किसानों का नहीं -वो छत्तीसगढ़ हिंदुस्तान का नहीं,जो अन्न दाता का नहीं-वो भारत माता नहीं।

Read More>>>पूर्ववर्ती सरकार में अनियमित कर्मचारी नेताओं पर दर्ज हुआ मुकदमा।




छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा जिंदाबाद-जिंदाबाद।किसान नेता नाथूराम सिन्हा ने कहा कि महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के जीवन दायनी कोडर बांध का पानी का अनुबंध रद्द कराने,शासकीय भूमि, सिंचाई विभाग के नहर नाली,नेशनल हाईवे की भूमि,काबिल कास्त भूमि, आदिवासी किसानों की भूमि,किसानों की भूमि,बड़े झाड़ के जंगल की भूमि पर करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड का अवैध कब्जा मुक्त कराने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।किसान नेता हेमसागर पटेल ने कहा कि महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के जीवनदायिनी कोडार बांध का पानी हम किसानों का करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड एवं अन्य किसी भी उद्योग को लेने नहीं देंगे।नेशनल हाईवे की भूमि,शासकीय भूमि,सिंचाई विभाग का नहर नाली, किसनों की भूमि,निस्तारी नाला पर करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट का कब्जा हटाना होगा। युवा किसान नेता दिनेश यादव ने कहा कि नेशनल हाईवे की भूमि, सिंचाई विभाग का नहर नाली,दर्जनों एकड़ शासकीय भूमि,बड़े झाड़ के जंगल की भूमि पर करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट का कब्जा प्रशासन जल्दी छुड़वाए।महिला किसान नेत्री श्रीमती अक्ति मनिकपुरी ने कहा कि गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड के किए गए अवैधानिक कार्य पर शासन प्रशासन जल्द कार्यवाही करे।महिला किसान नेत्री राधा बाई सिन्हा ने कहा कि हम किसानों की यह लड़ाई विश्व धरोहर सिरपुर महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के जीवन दायिनी कोडार बांध के पानी को बचाने, शासकीय भूमि,नेशनल हाईवे की भूमि,किसानों की भूमि, सिंचाई विभाग के नहर नाली को बचाने के साथ ही साथ अंचल के जल,जंगल, जमीन,जीव-जंतु,पर्यावरण को बर्बादी से बचाने के लिए है।इसमें हम किसानों की जीत होकर ही रहेगी।

Read More>>>पूर्ववर्ती सरकार में अनियमित कर्मचारी नेताओं पर दर्ज हुआ मुकदमा।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page