Indian News : फ़िरोज़ाबाद | उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद आसपास इलाके में दशहत का माहौल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के लखनपुर की है। बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश की वजह से दो पक्षों के बीच गोली बारी हुई।
इस घटना में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों के अनुसार, गांव के मोहित और उसके साथियों ने घर पर पथराव करते हुए गोली बारी की। जिससे छत पर खड़ी महिला गीता देवी को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की पृष्ठभूमि में प्रधानी के चुनाव की रंजिश बताई जा रही है, वहीं मोके पर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Read More >>>> कोयला कंपनी की इमारत में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप |
@indiannewsmpcg
Indian News
7415984153
