Indian News : जींद। हरियाणा के जींद जिले से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हैवान पिता ने अपनी ही बेटी नाबालिग से पिछले 2 साल तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा। आरोपी पिता ने अपने बेटे की हत्या का धमकी देकर किशोरी की यौन शोषण करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला जींद जिले के महिला का है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते नाबालिग पिड़िता की मां का 10 पहले निधन हो चुकी है और परिवार में उनके दादा दादी , पिता और छोटा भाई है। मां कि मौत के बाद आरोपी पिता पहली बार 2020 में धमकी देकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया था और घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम का धमकी भी दिया था। जिसके बाद आरोपी पिता लगातार यौन शोषण करता था।
जिसके बाद आरोपी पिता ने 23 दिसंबर की रात को फिर बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं इस बार विरोध करने पर उसके छोटे भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। पिता के हाथों यौन शोषण से परेशान होकर किशोरी ने इसके बारे में अपनी मौसी को बताया और अंतत: दोनों ने महिला थाने में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई। महिला थाना ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी पिता धर्मबीर को गिरफ्तार कर लिया है।
@indiannewsmpcg
Indian News