Indian News : बिलासपुर | हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम हुए भीषण बस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसा उस वक्त हुआ जब बरठी के भलू पुल के पास अचानक पहाड़ से मलबा गिर गया और वह मरोतन से घुमारवीं जा रही यात्री बस पर आ गिरा। बस में सवार कई यात्री मलबे में दब गए। राहत और बचाव कार्य देर रात तक चलता रहा।

Read More>>>>Chhattisgarh : दुर्ग में बाइक-ट्रैक्टर टक्कर में महिला और बच्ची की मौत

मलबे में दब गई बस, 16 यात्रियों की मौत की पुष्टि : जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 6:25 बजे अचानक पहाड़ी से भारी मलबा नीचे आ गिरा। बस की छत टूटकर खाई में जा गिरी और देखते ही देखते पूरी बस मलबे में दब गई। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 9 पुरुष, 4 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। वहीं, एक बच्चा और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन : हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची। बुधवार सुबह 6:40 बजे सर्च ऑपरेशन फिर से शुरू किया गया, जिसमें एक बच्चे का शव बरामद हुआ। अधिकारियों ने बताया कि सभी मृतकों के शवों को बरठी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद हादसे पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुई दुर्घटना में जन-हानि से गहरा दुख हुआ है। पीएम ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने भी मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की और कहा कि सरकार इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है।

लगातार बारिश से हादसे का खतरा बढ़ा : स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, मंगलवार सुबह से बिलासपुर समेत हिमाचल के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही थी। भारी बारिश की वजह से पहाड़ों से मलबा गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने पहले ही राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

प्रशासन ने यात्रियों को दी सावधानी बरतने की अपील : बिलासपुर पुलिस और जिला प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने से बचें। साथ ही स्थानीय लोगों को भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या भूस्खलन की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *