Indian News : बिहार | बिहार सरकार ने साल 2024 के लिए पहली से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है | नीतीश सरकार के इस कैलेंडर को लेकर बिहार में सियासी संग्राम छिड़ गया है | गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है- इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ बिहार, जानिए क्यों? बिहार में फिर से सियासी घमासान है |

>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े<<<<<<<"><<<<>>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े<<<<<<<

अब घमासान की वजह बना है बिहार सरकार की ओर से 12वीं कक्षा तक के लिए जारी छुट्टियों का कैलेंडर | बिहार सरकार ने साल 2024 के लिए स्कूलों में अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया है जिसमें महाशिवरात्रि, जन्माष्टमी और रक्षाबंधन जैसे त्यौहारों के नाम नहीं हैं | इसे लेकर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोल दिया है, बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा है कि नीतीश सरकार बिहार को इस्लामिक स्टेट घोषित कर दे |

>>> सामाजिक न्याय एक आंदोलन है, इसमें हाथ-से-हाथ मिलाकर साथ चलना है : अखिलेश यादव”>Read More >>>> सामाजिक न्याय एक आंदोलन है, इसमें हाथ-से-हाथ मिलाकर साथ चलना है : अखिलेश यादव




दरअसल, बिहार के सरकारी स्कूलों में साल 2024 में किस-किस दिन छुट्टियां रहेंगी? सूबे के शिक्षा विभाग ने इसे लेकर कैलेंडर जारी कर दिया है | पहली से लेकर 12वीं कक्षा तक के लिए पहली बार एक ही छुट्टियों वाला कैलेंडर जारी किया गया है | जारी कैलेंडर के मुताबिक साल 2024 में महाशिवरात्रि, जन्माष्टमी, रक्षाबंधन, तीज और जिउतिया जैसे त्योहारों पर इस साल कोई छुट्टी नहीं होगी | 2023 के कैलेंडर में तीज के लिए दो दिन और जिउतिया के लिए एक दिन की छुट्टी दी गई थी | ताजा कैलेंडर में ये छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं | दरअसल, बिहार के सरकारी स्कूलों में साल 2024 में किस-किस दिन छुट्टियां रहेंगी? सूबे के शिक्षा विभाग ने इसे लेकर कैलेंडर जारी कर दिया है | पहली से लेकर 12वीं कक्षा तक के लिए पहली बार एक ही छुट्टियों वाला कैलेंडर जारी किया गया है |

>>> ऑनलाइन सट्टेबाजों पर पुलिस का शिकंजा, सट्टा खेला रहे 13 सटोरिए गिरफ्तार…”>Read More >>>> ऑनलाइन सट्टेबाजों पर पुलिस का शिकंजा, सट्टा खेला रहे 13 सटोरिए गिरफ्तार…

डॉक्टर अजय आलोक ने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार पहले ही दुर्गा पूजा की छुट्टियों में कटौती कर चुकी है | उन्होंने ये भी कहा कि नीतीश कुमार बिहार को इस्लामिक स्टेट घोषित कर दें, यही बेहतर होगा | वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार को घेरा है |

>>> CM Baghel आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे | Chhattisgarh”>Read More >>>> CM Baghel आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे | Chhattisgarh

बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज ने सूबे को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ बिहार बताते हुए कहा है कि नीतीश और लालू की सरकार ने मुस्लिम पर्व की छुट्टी बढ़ाई, रक्षाबंधन और शिवरात्रि पर अवकाश नहीं मिला | गिरिराज सिंह ने ये भी कहा कि जिस तरह से लालू यादव और नीतीश की सरकार हिंदुओं पर हमला कर रही है, भविष्य में उन्हें मोहम्मद नीतीश और मोहम्मद लालू के नाम से जाना जाएगा |

>>> परीक्षा के परिणाम का इंतजार, 3 दिसंबर को घोषित होंगे नतीजे, प्रत्याशी अपने मेहनत का बेसब्री से कर रहे इंतजार…..”>Read More >>>> परीक्षा के परिणाम का इंतजार, 3 दिसंबर को घोषित होंगे नतीजे, प्रत्याशी अपने मेहनत का बेसब्री से कर रहे इंतजार…..

उन्होंने कहा है कि बिहार सरकार ने एक बार फिर जन्माष्टमी, रक्षाबंधन और शिवरात्रि की छुट्टी रद्द कर दी है | सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार हिंदुओं को जातियों में बांटने और अल्पसंख्यकों के तुष्टिकरण से वोट की जेडीयू और आरजेडी का आया जवाब बिहार सरकार की ओर से जारी किए गए 2024 की छुट्टियों के कैलेंडर को लेकर बीजेपी के वार पर अब जेडीयू और आरजेडी का भी जवाब आया है |

>>> Scorpio चालक ने टोल कर्मी पर चढ़ाई गाड़ी | Uttar Pradesh”>Read More >>>> Scorpio चालक ने टोल कर्मी पर चढ़ाई गाड़ी | Uttar Pradesh

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि स्कूलों की छुट्टियों में बदलाव पर शिक्षा विभाग स्पष्टीकरण देगा | उन्होंने ये भी कहा कि छुट्टियों पर राजनीति ठीक नहीं है. नीरज कुमार ने कहा कि शब-ए-बारात की छुट्टी घटाई गई है, बीजेपी इसपर क्यों नहीं बोल रही? वहीं, आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बीजेपी छुट्टियों को भी धर्म के चश्मे से देख रही है | इस पर राजनीति ठीक नहीं है | उन्होंने ये भी कहा कि उर्दू विद्यालयों की छुट्टियां भी इस कैलेंडर में शामिल हैं |

>>> 9 बजे की News Bulletin Indian News हर पल हर क्षण हर सच 28-11-2023 “>Read More >>>> 9 बजे की News Bulletin Indian News हर पल हर क्षण हर सच 28-11-2023

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page