Indian News : नई दिल्ली | भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद के बीच एक राहतभरी खबर आई है। भारतीय डाक विभाग ने मंगलवार को घोषणा की है कि 15 अक्टूबर 2025 से अमेरिका के लिए सभी श्रेणियों की अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाएं फिर से शुरू की जाएंगी। अगस्त में अस्थायी रूप से बंद की गई ये सेवाएं अब नए शुल्क प्रावधानों के तहत दोबारा चालू होंगी।

Read More>>>>Uttar Pradesh : हमीरपुर में दीपावली से पहले नकली शराब पर सख्त कार्रवाई

अमेरिका के नए नियमों के बाद सेवाएं बहाल

डाक विभाग ने बताया कि अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (CBP) के नए दिशानिर्देशों के मुताबिक, भारत से अमेरिका भेजी जाने वाली डाक सामग्री पर अब घोषित मूल्य का 50 प्रतिशत शुल्क लागू होगा। यह शुल्क दर 15 अक्टूबर से प्रभावी होगी और सभी श्रेणियों की डाक सेवाओं पर लागू रहेगी।

अगस्त में स्थगित हुई थीं सेवाएं

22 अगस्त 2025 को अमेरिकी प्रशासन के कार्यकारी आदेश 14324 जारी होने के बाद इन सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। इस आदेश के तहत अमेरिका ने अपने आयात शुल्क और सीमा सुरक्षा नियमों में बदलाव किए थे, जिससे भारतीय डाक की शिपमेंट प्रक्रिया प्रभावित हुई थी।

डाक विभाग ने दी राहत की जानकारी

भारतीय डाक विभाग ने कहा कि अमेरिका के लिए डाक सेवाओं की बहाली से लाखों ग्राहकों को राहत मिलेगी, जो अपने परिजनों और व्यापारिक साझेदारों को पार्सल और पत्र भेजने के लिए डाक सेवाओं पर निर्भर हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि डाक उत्पादों पर कोई अतिरिक्त उत्पाद-विशेष शुल्क नहीं लगाया गया है।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

कूरियर सेवाओं से अलग रहेगा डाक सिस्टम

बयान में बताया गया कि डाक सेवाएं अब भी कूरियर और व्यावसायिक मालभेजी सेवाओं से अलग रहेंगी। इन सेवाओं में पारदर्शिता, कम लागत और भरोसेमंद वितरण की सुविधा जारी रहेगी। डाक विभाग ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अपनी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए काम कर रहा है।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *