Indian News : रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान से स्पष्ट हो गया है कि राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। प्रथम चरण में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा। बस्तर की 12 सीटें एक बार फिर से कांग्रेस जीत रही है। इस बार रमन सिंह भी राजनांदगांव से चुनाव हार रहे है। पहले चरण की सभी 20 सीटों पर कांग्रेस जीत रही है।

Loading poll ...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस सरकार की पिछले पांच साल के कामों के आधार पर मतदान किया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र के अधिकांश वायदो को निभाया है, जनता का भरोसा 5 सालों में कांग्रेस के प्रति और बढ़ा है। यही कारण है कि जनता ने एक बार फिर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। कांग्रेस ने उत्साहपूर्वक मतदान करने के लिये मतदाताओं का आभार जताया है।

Read More>>>>विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान , प्रदेशभर में पड़े 70.87 फीसदी मतदान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अपनी सरकार की योजनाओं और कांग्रेस सरकार के पिछले कामों को आधार बना कर किया है। भाजपा ने नकारात्मकता के आधार पर चुनाव प्रचार किया। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भी मतदाताओं ने भरोसा जताया। इसके विपरीत लोग भाजपा के घोषणा पत्र पर भरोसा करने को तैयार नहीं है इसीलिये प्रथम चरण में जनता ने भाजपा को नकारा है। दूसरे चरण के मतदाता भी कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने वाले है। अबकी बार फिर से दो तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page