Indian News : गोरखपुर | यूपी के गोरखपुर के एक गांव में हैंडपंप पर युवती नहा रही लड़की का चुपके से वीडियो बना रहा था। अचानक लड़की की नजर उस पर पड़ गई तो वह अवाक रह गई। लड़की ने विरोध किया तो वह गाली गलौज करने के साथ मारने पीटने की धमकी देने लगा था।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला गोरखपुर के हरपुर बुदहट क्षेत्र का है। लड़की का कहना है कि रविवार को अपराह्न 3 बजे वह हैंडपंप पर नहा रही थी। उसी दौरान गांव का एक युवक चुपके से उसका वीडियो बना रहा था। जिस पर अचानक उसकी नजर पड़ गई। खुद को पकड़ा जाना देखकर युवक वहां से भाग गया

>>>Bijapur में IED की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत, CM साय ने जताया दुख”>Read More >>>>Bijapur में IED की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत, CM साय ने जताया दुख

इसके बाद लड़की आरोपी युवक के घर पर उलाहना देने गई तो आरोपी और उसके परिवारीजनों ने गाली गलौज करते हुए पीटने के लिए दौड़ा लिया। लड़की भागकर वापस अपने घर पहुंची। इसके बाद वह थाने गई और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इस मामले में हरपुर-बुदहट थाने के एसओ विशाल उपाध्याय ने कहा कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984135

You cannot copy content of this page