Indian News

सीहोर: Vashikaran mantra pradeep mishra मध्य प्रदेश के मशहूर कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा इन दिनों सुर्खियों में हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा अपने धार्मिक कथाओं के साथ-साथ घरेलू दिक्कतों के उपाय देने के लिए भी मशहूर है। उनके कई भक्त कुबेरेश्वर धाम में अपने दिक्कतों का निवारण पाने के लिए आते है। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पंडित प्रदीप मिश्रा तीन महीने में मनचाहा विवाह का दावा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Vashikaran mantra pradeep mishra वीडियो में पंडित प्रदीप मिश्रा कहते हैं कि विवाह के लिए अशोक सुंदरी नाम की जगह पर सोमवार की अष्टमी के दिन हल्दी की सात बिंदी लगाकर वही बिंदी लड़की अपने हस्तकमल पर लगा लेती है और जिस कमरे में रहती है, वहां छापा लगा लेती है, या परिंदे को छू लेती है। उसी जगह पर यदि वहां कोई लड़का भोजन कर लेता है तो तीन से चार महीने में उसकी शादी तय हो जाती है। यदि कोई दोष होता है तो अशोक सुंदरी नाम की जगह पर बेल पत्र चढ़ाने पर मंगल योग बन सकते हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, लोग भी उनका ये वीडियो देखकर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

You cannot copy content of this page