Indian News : वाराणसी | मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम इन दिनों भारत दौरे पर हैं। शुक्रवार सुबह उन्होंने वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दरबार में पत्नी संग षोडशोपचार विधि से अभिषेक किया और करीब आधे घंटे तक मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे अयोध्या रवाना हुए, जहां रामलला के दर्शन करने के बाद दोपहर में दिल्ली पहुंचेंगे।
Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े
बाबा विश्वनाथ के दरबार में विशेष पूजा
वाराणसी पहुंचकर मॉरीशस पीएम ने काशी विश्वनाथ धाम में बाबा भोलेनाथ का षोडशोपचार विधि से अभिषेक किया। उनकी पत्नी भी इस पूजा में शामिल रहीं। दोनों ने करीब आधे घंटे तक मंदिर परिसर में रहकर श्रद्धा भाव से दर्शन किए। मंदिर प्रशासन ने उन्हें विशेष पूजा विधि के बारे में जानकारी दी।
अयोध्या में रामलला का करेंगे दर्शन
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद पीएम रामगुलाम अयोध्या रवाना हुए। वहां वे रामलला के दरबार में पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे। दर्शन के बाद वे दोपहर करीब डेढ़ बजे दिल्ली रवाना होंगे।
Read More>>>Delhi : यमुना नदी का जलस्तर घटने से राहत
गंगा आरती में शामिल हुए थे रामगुलाम
इससे पहले गुरुवार शाम को मॉरीशस पीएम ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भाग लिया था। उनके साथ पत्नी और 70 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मौजूद था। उन्होंने गंगा को पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया और घाट पर पत्नी संग सेल्फी भी ली। यह पल उनके दौरे का खास आकर्षण रहा।
भारत-मॉरीशस संबंधों पर हुई थी वार्ता
बुधवार को वाराणसी पहुंचने के बाद गुरुवार को पीएम रामगुलाम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। पीएम मोदी ने कहा था— “भारत और मॉरीशस पार्टनर नहीं, बल्कि परिवार हैं। यह सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक मिलन है।” इस दौरे से भारत-मॉरीशस संबंधों में नई मजबूती आने की उम्मीद है।
@indiannewsmpcg
Indian News
7415984153

