Indian News

मुंबई : Kangana Ranaut on Deepika Padukone : ऑस्कर अवॉर्ड 2023 में भारत के नाम रहा। भारत ने अपने नाम दो अवॉर्ड दर्ज किए तो वहीं ऑस्कर की प्रिजेंटर बनी दीपिका पादुकोण की स्पीच ने भी फैंस को उनका मुरीद बना दिया। दीपिका ने जिस ग्रेस और खूबसूरती से अपने देश को विदेश में रिप्रजेंट किया उसके बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। वहीं अब अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी दीपिका पादुकोण को लेकर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में कंगना ने दीपिका के लिए ऐसी बात कह दी कि उनका ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया।

कंगना ने की दीपिका की तारीफ

Kangana Ranaut on Deepika Padukone :  कंगना रनौत ने दीपिका की तारीफ करते हुए ट्वीट किया- ‘दीपिका पादुकोण कितनी खूबसूरत लग रही हैं। पूरे देश को वहां स्टेज पर लेकर खड़ा होना बिल्कुल भी आसान नहीं है। देश की इमेज, रेप्युटेशन को अपने कंधों पर उठाना। इतना ही नहीं ग्रेस और कॉन्फिडेंस के साथ बोलना। दीपिका इस बात की गवाह हैं कि भारतीय महिलाएं सबसे बेस्ट हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page