Indian News : नई दिल्ली। साउथ फिल्म को एक बार फिर झटका लगा है। दरअसल, साथ फिल्म की एक्ट्रेस जमुना का निधन हो गया। जानकारी के अनुसार वो 86 वर्ष की थीं। उन्होंने 27 जनवरी को हैदराबाद स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि जमुना कई सालों से बीमार चल रही थी। जिसके चलते उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गजों और फैंस ने अपना शोक व्यक्त किया है।

जमुना एक अभिनेत्री, निर्देशक और राजनीतिज्ञ थीं, जब वह 16 साल की थीं, तब उन्होंने अपने एक्टिंग करियर शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म ‘पुत्तिलु’ थी जिसका निर्देशन गरिकापति राजाराव ने किया था। उनकी प्रसिद्धि का दावा एल.वी. प्रसाद की मिसम्मा थी, जो 1955 में रिलीज हुई थी।

उन्होंने तमिल, कन्नड़ और हिंदी में भी अभिनय किया था। जमुना 9वीं लोकसभा में संसद सदस्य भी थीं और राजमुंदरी का प्रतिनिधित्व करती थीं। जमुना की कुछ फिल्मों में तेनाली रामकृष्ण, मुड्डू बिड्डा, गुंडम्मा कथा, रामुडु भीमुडु और पूला रंगाडु शामिल हैं।

@indiannewsmpcg

Indian News

You cannot copy content of this page