Indian News

नई दिल्ली। Oscars 2023 The Elephant Whispers : सबसे बड़ा फिल्म अवार्ड शो ऑस्कर का हर इसी को इंतजार रहता है। ऑस्कर अवॉर्ड 2023 पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। इस अवॉर्ड के विनर्स को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। आज प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई। इस तरह साल भर से फैंस जिस पल का इंतजार कर रहे थे, वह आ गया।

दरअसल, 95वें अकैडेमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स 2023 जबरदस्त आगाज के बाद टीवी और सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लॉस एंजलिस में हो रहे इस अवॉर्ड शो में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के ढेरों सितारें पहुंचे हैं। खास बात ये हिअ कि ऑस्कर 2023 में जाने-माने हॉलीवुड के सितारों के बीच दीपिका पादुकोण भी चार चांद लगाती नजर आ रही हैं। बता दें दीपिका इस साल प्रेजेंटर के तौर पर सेरेमनी का हिस्सा बनी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page