Indian News : नईदिल्ली। रानू मंडल से लेकर प्रिया प्रकाश वारियर तक सोशल मीडिया पर रातों रात स्टार बने इन लोगों के नाम तो आपको याद होगा। किसी ने आंख मारकर तो किसी ने गाना गाकर लोगों का दिल जीता है। ये तो आप सभी जानते है कि सफलता हर किसी के बस की बात नहीं होती। कुछ ऐसा ही एक कैदी के साथ हुआ है। जिन्होंने पवन सिंह का गाना गाकर रातों रात फेमस हो गए। और जेल में बंद कैदी की जिंदगी बदल गई। जो कैदी कल जेल में सजा काट रहा था। अब उन्हें अंकित तिवारी ने बड़ा ऑफर दिया है।

हाल ही में एक वीडियो सोशल मी​डिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जेल में बंद एक कैदी पवन सिंह का गाना गा रहा है। जो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पता चल कि कैदी का नाम कन्हैया है। जो कैमूर का रहने वाला है। दरअसल, बिहार पुलिस ने उसे नशा करने की वजह से गिरफ्तार किया था। इसी दौरान कैदी ने टाइमपास करते हुए पवंनसिंह का गाना गुनगुनाने लगा। इसी दौरान पुलिस स्टेशन में उनका वी​डियो ​किसी ने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड करके सोशल​ ​मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो बॉलीवुड के कंपोजर सिंगर अंकित तिवारी तक पहुंच गई। जिसके बाद अंकित ​तिवारी ने उसकी आवाज पर इतना इंप्रेस हो गए कि मंत्रमुग्ध कर दिया। यहां तक अंकित तिवारी ने उसे गाने का मौका दे डाला। अंकित तिवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘नशा एक सामाजिक बुराई है और सिर्फ कला में शक्ति है इस बुराई को हराने की। जी मैं इस व्यक्ति को अपनी म्यूजिक कंपनी की तरफ से एक गाना गाने का मौका देता हूं।

अंकित तिवारी से पहले डॉक्टर शलभ मणि त्रिपाठी ने भी कन्हैया को लेकर एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने बताया था कि उसे गाने का मौका दिया गया है। किसी ने सच है कि किस्मत साथ हो, तो इंसान का वक्त बदलते देर नहीं लगती।

@indiannewsmpcg

Indian News

You cannot copy content of this page