Indian News : भोपाल | मध्य प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। BJP ने पिछले महीने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। अब एक ओपिनियन पोल सामने आया है जिससे कांग्रेस की परेशानी बढ़ती हुई नजर आ रही है। वहीं सर्वे में MP के CM शिवराज सिंह चौहान के लिए एक गुड न्यूज भी है। BJP की बन रही फिर से सरकार? MP चुनाव को लेकर एक सर्वे किया है। सर्वे में 7,883 लोगों का ओपिनियन लिया गया है।

Loading poll ...

सर्वे के मुताबिक, आगामी चुनाव में BJP को 120 सीटों पर जीत मिल सकती है। यानी अगर सर्वे के आंकड़े सही होते हैं तो जीत का जादुई आंकड़ा (116) पार कर BJP MP में फिर से सरकार बना सकती है। वहीं कांग्रेस के खाते में 104 सीटें जा सकती हैं। सर्वे में यह भी बताया गया है कि भाजपा के खाते में कम से कम 116 सीटें और अधिकतम 124 सीटें जा सकती हैं।

Read More <<<< करैत सांप ने 6 वर्षीय मासूम को डसा |

मामा का जलवा बरकरार सर्वे में MP के लोगों से सबसे लोकप्रिय CM के बारे में पूछा गया। कुल 40 फीसदी लोगों ने शिवराज सिंह चौहान को अपना फेवरेट नेता बताया। वहीं 35 फीसदी लोगों का वोट MP के पूर्व CM और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ को गया। सर्वे में 47 फीसदी लोगों ने सीएम शिवराज के काम को अच्छा बताया है। वहीं 24 फीसदी लोगों ने उनके काम को सामान्य बताया है और 29 फीसदी लोगों ने शिवराज सिंह चौहान के काम को खराब बताया है।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page