Indian News : नई दिल्ली | ब्रिटेन का प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय संत तिरुमनकई अलवर की 500 साल पुरानी कांस्य मूर्ति भारत को लौटाने पर सहमत हो गया है। यह प्रतिमा 60 सेमी ऊंची है। माना जाता है कि यह मूर्ति तमिलनाडु के एक मंदिर से चोरी हुई थी।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

इस साल 11 मार्च को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की परिषद ने एशमोलियन संग्रालय से संत तिरुमनकई की 16वीं शताब्दी की कांस्य मूर्ति की वापसी के लिए भारतीय उच्चायोग के दावे का समर्थन किया। यह मूर्ति 1967 से संग्रहालय में रखी हुई है। इसे म्यूजियम ने एक नीलामी के बाद हासिल किया था।

विश्वविद्यालय के एश्मोलियन संग्रहालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘भारतीय उच्चायोग के दावे के बाद 11 मार्च 2024 को, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की परिषद ने एश्मोलियन संग्रहालय से संत तिरुमंगई अलवर की 16वीं शताब्दी की कांस्य प्रतिमा वापस करने का फैसला किया है।’’

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page